सीवर मे बोरी डालने वाले दोषी हो गिरफ्तार वर्ना पीएम कार्यालय का घेराव- अजय राय
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शिवाला क्षेत्र में चौराहे पर सीवर के अंदर बोरा मिलने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को शिवाला पहुंचर मौके की वास्तविक स्थिति देखी तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर सीवर, जलनिकासी और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीवर में बोरा डालने के मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सरकार और प्रशासन से जवाब मांगा और स्मार्ट सिटी के लगे कैमरों से फुटेज निकालने की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नौ दिन बाद भी सीवर में बोरा डालने वाले दोषी गिरफ्तार नहीं, जनता के सामने सच्चाई लाए डबल इंजन की सरकार सच्चाई सामने नहीं आई तो प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जलकल विभाग की ओर से तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक सीवर में बोरा डालने वाले दोषी पकड़े नहीं गए हैं न तो दोषियों की पहचान हुई और न ही जनता के सामने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है। आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? प्रदेश सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस की बात करती है।
यदि वास्तव में कानून का राज और जीरो टॉलरेंस है तो सीवर में बोरा डालने वालों को नौ दिन बाद भी क्यों नहीं पकड़ा गया? जिस स्थान पर घटना हुई, वहां स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आसपास के कैमरों की फुटेज तत्काल चेक कर यह पता लगाया जा सकता है कि बोरा कौन लेकर आया और सीवर में किसने डाला उसे गिरफ्तार किया जाए और यदि किसी पर लगाए गए आरोप गलत हैं तो उसकी सच्चाई भी जनता के सामने रखी जाए।भाजपा ने साजिश के तहत झूठ बोलकर काशी की जानता को भ्रमित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी काशी आते हैं तो हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं और विकास कार्यों की घोषणाएं होती हैं। बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर काशी की जनता आज भी सीवर, जलभराव, गंदगी और बदहाल सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। सवाल यह है कि इतने वर्षों में हजारों करोड़ रुपये खर्च होने और लगातार घोषणाओं के बावजूद आम काशीवासी अपनी बुनियादी समस्याओं से कब मुक्त होगा? भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के किए काशी की जनता से झूठ बोला और जनता को भ्रमित किया है लेकिन हम कांग्रेसजन सच्चाई को सामने ला कर रहेंगे।
उक्त मौके पर सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, चंचल शर्मा, प्रवीण प्रकाश, सुनील श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, मिथुन सरदार, प्रमोद वर्मा, गोपाल चौबे, सदानंद तिवारी, अफसर ख़ान, आकाश त्रिपाठी, सैय्यद महफ़ूज़ अली, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता, इमाम रजा, प्रेमदत्त तिवारी, गुरु प्रसाद यादव, इम्तियाज़ अहमद, शशि सोनकर आदि लोग उपस्थिति रहे।


