Kashi ka News. डॉ रामबाबू श्रीवास्तव ‘काशी ज्योतिषाचार्य मार्तंड अवार्ड’ से सम्मानित।

 डॉ रामबाबू श्रीवास्तव ‘काशी ज्योतिषाचार्य मार्तंड अवार्ड’ से सम्मानित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के, एन, उडप्पा सभागार मे आयुर्वेद विभाग एवं काशी ज्योतिष संस्थान के संयुक्त मे दो दिवसीय 1 एवं 2 सितंबर 2026 को 'आयुर्वेद एवं ज्योतिष के बीच संबंध' विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं काशी ज्योतिष महोत्सव-2026 मे डॉ रामबाबू श्रीवास्तव को 'काशी ज्योतिषाचार्य मार्तंड अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 

सेमिनार में प्रोफेसर के एन मूर्ति, प्रोफेसर एस एन सांंखवार एवं अन्य विद्वान वक्ताओं ने आयुर्वेद और ज्योतिष के पारस्परिक संबंधों, शोध एवं विकास तथा उसके आधुनिकीकरण तथा प्रचार-प्रसार पर अपने-अपने विचार रखें। समारोह मे ज्योतिष/वास्तु/अंकशास्त्र के क्षेत्र में शोध एवं विकास तथा आयुर्वेद-ज्योतिष के संबंधों के विकास में योगदान के लिए डॉ रामबाबू श्रीवास्तव को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ‘काशी ज्योतिष मार्तंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 

उन्हें यह सम्मान प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर दिया गया। सम्मान प्राप्त कर डॉ श्रीवास्तव ने भविष्य में भी संबंधित क्षेत्र में शोध एवं जनजागरूकता के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लेते हुए आयोजकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।