Kashi ka News रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र के चार्टर अध्यक्ष बने अविजित सोनी।

 रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र के चार्टर अध्यक्ष बने अविजित सोनी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रोटरैक्ट क्लब ऑफ वाराणसी रुद्र का प्रथम चार्टर समारोह रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के प्रायोजन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रो0 डीजीएन दिनेश गर्ग ने रोटरी के प्रसिद्ध फोर-वे-टेस्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सत्य, निष्पक्षता, सद्भावना तथा सभी के हित को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर डीआरआर रो0 गरिमा सिंह एवं सदस्य सहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी रोटरैक्ट क्लब की सफलता के लिए सदस्यों को संगठन से जोड़ना, उन्हें सक्रिय रखना और उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें जिम्मेदारियां देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की अध्यक्ष डॉ रितु गर्ग ने रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र की नवगठित टीम को प्रथम चार्टर के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा रोटरैक्ट सदस्यों को समाजसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब वाराणसी रुद्र के अध्यक्ष रो0 अविजित सोनी ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चार्टर क्लब के लिए केवल एक औपचारिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा की एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने अपनी पूरी टीम को एकजुट होकर सेवा, नेतृत्व और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा क्लब को दिए गए सहयोग एवं प्रायोजन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। कीनोट स्पीकर डॉ मांसी गर्ग ने बालिकाओं एवं महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के प्रति जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं एमओसी रो0 पंकज अग्रवाल ने किया। अंत में रोटरी सेंट्रल सचिव रो0 ललीत गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में रोटरी सेंट्रल से रो0 अजीत मल्होत्रा, रो0 शैलेंद्र, रो0 निलेश भुवालका, रो0 विजय नारायण कपूर,रो0 चुन्नीलाल पटेल, रो0 मुकुंद लाल, रो0 श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ अनिल गुप्ता एवं रोटरैक्ट रुद्र, डीआरआरई रो0 विवेक सिंह राजपूत, डीआरआरएन रो0 कुशाग्र मिश्रा, खुशबू घघरानी, अत्युष रस्तोगी, तृप्ति घघरानी, मिथस केसवानी, पुष्कर जायसवाल, श्याम शुक्ला सहित सभी रोटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे।