भारतीय सांकेतिक भाषा पर जागरूकता सत्र का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय के मार्गदर्शन में व नम्रिता श्रीवास्तवा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के सहयोग से विश्व बधिर सप्ताह 2026 के अवसर पर वाराणसी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान करने के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। सभी ने बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद स्थापित करने के व्यावहारिक तरीकों को भी समझा। इस पहल का उद्देश्य पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस को बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशील, प्रभावी एवं समावेशी संवाद के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा दिव्यांगजनों को बेहतर सहायता एवं सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देना है। उक्त आयोजित कार्यक्रम में सीआरसी वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा, प्रशासनिक अधिकारी अंशु शाही एवं लेखाकार दिनेश जायसवाल सहित सीआरसी वाराणसी टीम की सक्रिय सहभागिता रही।


