Kashi ka News. कमिश्नर व डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

 कमिश्नर व डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर नमो घाट से पुराना पुल (सारनाथ) तक मोटर बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जलस्तर एवं मौके की परिस्थितियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यक सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल पुलिस एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत-बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए। 

अधिकारियों ने सारनाथ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, सलार एवं विद्या विहार इंटर कॉलेज, सलार स्थित राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा शिविर में रह रहे लोगों से खानपान, आवास एवं बच्चों की पढ़ाई संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की गई। 

निरीक्षण के दौरान शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त काशी जोन, प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन, वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, लिपि नागयाच, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सहित जल पुलिस, एनडीआरएफ एवं प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे और आमजन से अपील कि जलभराव एवं नदी क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।