वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस पर शहीदों के परिजनों का सम्मान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, मैदागिन में “एक शाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शहीदों के परिवारजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं स्वस्तिवाचन सोनू बाबा काशी वाले, ज्योति मौर्या टीम ने गणेश वंदना एवं वंदेमातरम् गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि रंजन सिंह (असिस्टेंट कमांडेंट, सीआरपीएफ) एवं विशिष्ट महंत रामनाथ महाराज (गोरखनाथ मठ मैदागिन) का मंच पर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि रंजन सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए अगर आप सेना या पुलिस में नहीं जा सकते तो आप संगठन बनाकर समाज सेवा कर सकते हैं।
हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी, वाराणसी विकाश प्राधिकरण मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि देश के शहीदों को हमें नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि 7 सितंबर को राष्ट्रीय गीत दिवस घोषित किया जाए। पूजा राय ने वंदेमातरम पर नृत्य व अदिति चौधरी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों एवं कारगिल योद्धा अजय सिंह को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील सिंह, आशुतोष सिंह (आशु), अभिषेक गौतम, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, विनय चौरसिया, उमेश सिंह, रुद्र पाण्डेय,अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, गप्पू सिंह, कार्यसमिति सदस्य, विकाश जैन, शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या मे शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।


