Kashi ka News मर्यादा फाउंडेशन ने वर्षा से बचने हेतु बेटियों में किया छाता वितरित ।

 मर्यादा फाउंडेशन ने वर्षा से बचने हेतु बेटियों में किया छाता वितरित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था मर्यादा फाउंडेशन द्वारा दिनांक 7 सितंबर, दिन साेमवार को दर्जनों बेटियों में छाता वितरण किया गया। 

इस मौके पर फाउंडेशन की अध्यक्ष अंशु अपराजिता ने बताया कि लगातार हो रही भीषण बारिश देखते हुए संस्था ने सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र (चौरा माता) की दर्जनों बेटियों मे छाता वितरण किया गया। बच्चियों को घर से प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचने में रोजाना असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। संस्था का मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्य एवं समाज की सेवा है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुपमा श्रीवास्तव, वर्षा द्विवेदी, वंदना शर्मा, हेमा पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव सहित संस्था की समस्त सदस्यगण उपस्थिति रही।