रोटरैक्ट क्लब रुद्र ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों को सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ वाराणसी रुद्र, डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा टाइनी फीट इंटरनेशनल प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ताऊ पीडीआरआर रो0 अजीत मल्होत्रा ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती है। उन्होंने रोटरी से जुड़ने के विभिन्न लाभो पर भी प्रकाश डालते हुए रोटरी के मूल सिद्धांतों एवं कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष रो0 अविजीत सोनी ने कहा कि नर्सरी और प्री-नर्सरी विद्यालय एक विद्यार्थी के जीवन का पहला अध्याय होते हैं। जिस प्रकार एक छोटे पौधे को मजबूत बनाने के लिए उसकी जड़ों को सशक्त करना आवश्यक होता है, उसी प्रकार प्रारंभिक शिक्षा देने वाले शिक्षक बच्चों के जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना तथा समाज के प्रति सेवा और सकारात्मक बदलाव के संदेश को आगे बढ़ना है। उन्होंने समारोह मे उपस्थित सभी शिक्षकजनों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विद्यालय की निदेशक सुमोना चक्रवर्ती ने क्लब की पूरी टीम का आभार व धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षको को उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के रो0 आकाश केशवानी, रो0 सिमरन घाघरानी, रो0 निखिल, रो0 डॉ शिखर यादव तथा समन्वयक आयुषी, बीनी यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


