भाविप द्वारा देशभक्ति गीत का समूह गान प्रतियोगिता।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद नीलकण्ठ शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन व छात्र अभिनन्दन समारोह का आयोजन मलदहिया स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर माँ सरस्वती को पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के तत्पश्चात् राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के गायन से हुआ।
अतिथीयों का स्वागत शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने किया। प्रतियोगिता मे टीम नेता सुभाष चंद्र बोस, कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज अर्दली बाजार व तीन स्वामी विवेकानंद पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज मलदहिया के मध्य मे निर्णायक सनी मिश्रा, स्वरांगना राजप्रिया व चेतना नागर द्वारा सुर, ताल, सामूहिक गायन, भाषा अभिव्यक्ति, अनुशासन आदि के आधार पर स्वामी विवेकानंद टीम अर्थात पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रथम व नेता सुबास चन्द्र बोस कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज द्वितीय स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
तत्पश्चात छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं को तिलक, अक्षत लगाके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित अट्ठारह छात्राओं को मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ निशा यादव, डॉ अर्चना सिंह उपप्रधानाचार्या, पूनम चौधरी, प्रियंका यादव, डॉक्टर रजनी द्विवेदी, अरुणा शर्मा व मोनिका जायसवाल आदि शिक्षकाओं का अंगवस्त्र से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। संचालन शाखा संस्कार गतिविधि संयोजक डॉ आहुति सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थिति रहे।


