Kashi ka News आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा साहनी ने नाव संचालन हेतु जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

 आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा साहनी ने नाव संचालन हेतु जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास एवं आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गा साहनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को गंगा मे नाव संचालन को लेकर जिलाधिकारी वाराणसी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा।। इस मौके पर पर आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष के अध्यक्ष दुर्गा साहनी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा था। विगत 38 दिनों से नाव संचालन बंद होने से निषाद समाज के लोगों के जीवकोपार्जन पर संकट उत्पन्न हो गया है। गंगा का जलस्तर अब सामान्य हो गया है, इसलिए हम लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और उनसे नाव संचालन के लिए अनुरोध किया गया। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के महामंत्री राकेश कुमार साहनी (बबलू) ने बताया कि आज हम लोगों ने जिलाधिकारी ज्ञापन दिया और अपनी समस्याओं को बताया। जिलाधिकारी ने ज्ञापन लिया और हमारी समस्याओं को सुना तथा दो दिनों में नाव संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से 8 फेरी के अध्यक्ष दुर्गा साहनी महामंत्री रितेश साहनी, निषाद राज के न्यास के महामंत्री राकेश कुमार साहनी (बबलू), उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहनी (तन्ना), मंत्री पप्पू साहनी, राघव साहनी, दिनेश साहनी आदि लोग शामिल थे।