राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध पदयात्रा
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में जननायक व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को वाराणसी में जिला व महानगर के कांग्रेसियों ने जोरदार प्रतिरोध पदयात्रा जैतपुरा के मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मैदागिन स्थित टाउनहाल गांधी प्रतिमा के लिए निकली जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक औसनगंज तिराहे पर रोककर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर हर जगह मुकदमे दर्ज कराती है, लेकिन राहुल गांधी बिना डरे सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा के पास राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों का कोई जवाब नहीं है। इसलिए कभी एफआईआर, कभी नोटिस और कभी राजनीतिक बयानबाजी के जरिए जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने का प्रयास किया जाता है।
कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और सामाजिक न्याय के सवालों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। प्रतिरोध पदयात्रा विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, प्रजानाथ शर्मा, फ़साहत हुसैन, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, गिरीश पाण्डेय, वकील अंसारी, अनुराधा यादव,चंचल शर्मा, हसन मेहदी कंब्बन, हाजी इश्लाम, अशलम खान, मनोज वर्मा, तुफैल अंसारी, राजेंद्र गुप्ता, बेलाल अहमद, विजय देवल समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।


