Kashi ka News फूलपुर व्यापार मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा का अभिनंदन।

 फूलपुर व्यापार मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा का अभिनंदन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल का वार्षिक चुनाव गुरूवार को व्यापारियों द्वारा मतदान के बाद संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर रमेश विश्वकर्मा 35 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र जायसवाल (सपालू) को पराजित कर विजयी हुए। इस मौके पर निर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा का व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य, व्यापारीगण एवं पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी।