चिरईगाँव की शिक्षिकाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज एवं शिक्षक दिवस।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सारनाथ स्थित एक होटल में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति की प्रेरणा से हरियाली तीज एवं शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन मे चिरईगाँव ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और समारोह में हरे परिधानों में सोलह श्रृंगार कर सजी-धजी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता एवं हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ-साथ नृत्य और संगीत का शिक्षिकाओं ने खूब आनंद लिया और एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। हरियाली तीज क्वीन का खिताब त्र्यंबिका ने अपने नाम किया।
कार्यक्रम का आयोजक सरिता एवं कल्पना तिवारी रही। समारोह में रश्मि त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, नमिता सिंह, अनुपमा सिंह, नीलिमा प्रभाकर, सीमा सिंह, साधना सिंह, शशी सिंह सहित अनेक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।


