Kashi ka News काशी में साकार होगी "अंगकोर वाट" की भव्यता।

 काशी में साकार होगी "अंगकोर वाट" की भव्यता।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रीमियर बॉयज क्लब, श्री दुर्गा पूजा उत्सव, हथुआ मार्केट, लहुराबीर के पदाधिकारीयों ने दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि काशी एवं पूर्वाचल की बहुप्रतीक्षित दुर्गा पूजा में अपनी भव्य और अभिनव प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध प्रीमियर बॉयज़ क्लब, हथुआ मार्केट ने इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल कंबोडिया के विश्वविख्यात 'अंगकोर वाट मंदिर' की स्थापत्य कला से प्रेरित होगा। 12वीं शताब्दी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ‌द्वितीय द्वारा भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू मंदिर के रूप में निर्मित अंगकोर वाट लगभग 162.6 हेक्टेयर में विस्तृत विश्व की सबसे विशाल धार्मिक संरचना के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस वर्ष की प्रस्तुति केवल किसी ऐतिहासिक स्मारक की प्रतिकृति नहीं, बल्कि भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक विस्तृत सनातन संस्कृति और उसके स्वापत्य प्रभाव को काशी की शक्ति-आराधना से जोहने का कलात्मक एवं आध्यात्मिक प्रयास है। पंडाल के विशाल स्वरूप, विशिष्ट शिखरों, प्रवेश संरचना, सूक्ष्म शिल्पकारी और विशेष प्रकाश-सज्जा के माध्यम से अंगकोर वाट की भव्यता को जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संपूर्ण परिकल्पना के आध्यात्मिक केंद्र में आदिशक्ति माँ दुर्गा का दिव्य स्वरूप विराजमान होगा। प्रीमियर बाँयज क्लब के लिए दुर्गा पूजा केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि काशी औ पूर्वाचल के श्रद्धालुओं की आस्था, स्नेह और वर्ष भर की प्रतीक्षा से जुड़ा सांस्कृतिक दायित्व है।