Kashi ka News. श्रेया उपाध्याय हत्याकांडः मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगने से घायल।

 श्रेया उपाध्याय हत्याकांडः मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगने से घायल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 7.9.2026 को थाना राजातालाब की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त जगतदेवपुर की ओर से कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जगतदेवपुर के पास चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पैदल भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जक्खिनी भेजा गया। घायल अभियुक्त की पहचान विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से1अदद देशी तमंचा 315 बोर,1अदद खोखा कारतूस 315 बोर एवं1अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल द्वारा बताया गया कि श्रेया की शादी अन्यत्र तय होने से नाराज होकर उसने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर दिनांक 18.8.2026 को श्रेया उपाध्याय की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1), 3(5), 238(क) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त था। 

गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, थाना राजातालाब, उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, उ0नि0 राजेश मौर्य, उ0नि0 सुनील यादव, उ0नि0 रोहित दूबे, का0 राजू सोनकर, का0 देवानंद, का0 रोहित वर्मा, हे0का0 चालक गिरजा शंकर, रिक्रूट का0 चन्दन मौर्या थाना राजातालाब शामिल थे।