पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर कैंट विधायक ने सौरभ ने चलाया स्वच्छता अभियान।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को प्रातःकाल हरिश्चंद्र घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया और घाट के आसपास की सभी गलियों में स्वयं झाड़ू लगाया। इस दौरान विधायक सौरभ ने सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर डस्टबिन रखने का आग्रह करते हुए कहा कि दुकानदार सभी ग्राहकों से डस्टबिन में कूड़ा डालने के लिए निरंतर अनुरोध करें। ऐसा करने से स्वच्छता कर्मियों का काम आसान हो जाएगा। तत्पश्चात विधायक जगजीवन राम छात्रावास गए। सर्वप्रथम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर छात्रावास में रह रहे छात्रों से हाल पूछा, उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा छात्रों को फल भी प्रदान किया गया। इस दौरान विधायक के साथ क्षेत्रीय पार्षद राजेश यादव चल्लू, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉ शिव ज्योति मुखर्जी, मिठाई लाल यादव, मण्डल महामंत्री राजीव सिंह पटेल, कुलदीप गौड़, मण्डल मंत्री विक्रम चौधरी, मण्डल मंत्री गणेश गुप्ता, सेक्टर संयोजक विनोद साहनी, सेक्टर संयोजक बिजन भट्टाचार्य, सेक्टर संयोजक दिनेश अरोड़ा, श्यामू यादव, शरद यादव, दीपक चौरसिया, हर्ष प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।


