Kashi ka News 1 नवंबर से 3 दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ।

 1 नवंबर से 3 दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। "सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026" के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 1 नवम्बर को सुबह 10 बजे से डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार के कर-कमलों द्वारा होगा। प्रतियोगिता के आयोजक एवं द वाराणसी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव नन्दलाल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सभी खिलाड़ियों का वजन (वेट-इन) ले लिया गया है। कल 1 नवंम्बर को अंडर-14 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आरम्भ होगी।

SOURCE: INFORMATION BY SACHIV NANDLAL JAISWAL.