श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2026 का शुभारंभ।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल नें पत्रकारों को जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज के समस्त सम्मानित अग्र बंधुओं से अपील की है कि दिनांक 9 अक्टूबर को महालक्ष्मी मंदिर में पूजन और श्रृंगार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद लें। दिनांक 10 अक्टूबर को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज वाराणसी में महाराज अग्रसेन के विचारों पर भाषण प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह वर्धन करें। दिनांक 11 अक्टूबर को महाराज श्री अग्रसेन जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिये प्रातः 10 बजे श्री अग्रसेन मार्ग पर सादर आमंत्रित हैं। सायं 3 बजे से शापुरी माल बांसफाटक से महाराज श्री अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिये काशी के समस्त अग्रबन्धुओं से सादर निवेदन है कि भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और समाज की एकता और शक्ति से आम जनमानस को महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों से जोड़ने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। 12 अक्टूबर को श्री अग्रसेन शिशु विहार में बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। 13 अक्टूबर को नवरात्री के अवसर पर भव्य डांडिया नाईट कार्यक्रम में आप समस्त सम्मानित अग्र बन्धुओं से निवेदन है कि रात्रि 7 बजे सिगरा स्थित मैरिज लॉन में डांडिया कार्यक्रम में सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से संयोजक पर प्रद्युम्न अग्रवाल, सभापति संतोष अग्रवाल हरे कृष्ण, बजरंग अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।


