Kashi ka News वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन का 28 नवंबर को होगा मतदान।

 वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन का 28 नवंबर को होगा मतदान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। काशी के सर्राफा व्यवसाईयों की प्रतिष्ठित संस्था "वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन" का मतदान 28 नवंबर को "अग्रवाल भवन" में होगा। उक्त जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि विगत 9 जनवरी 2026 को सुड़िया स्थित अग्रवाल भवन में संगठन के साधारण सभा की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संजय अग्रवाल (बाबू भैया) को चुनाव अधिकारी तथा शैलेंद्र कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव अधिकारियों द्वारा एसोसिएशन के चुनाव की तिथि 28 नवंबर, दिन शनिवार घोषित की गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की प्रक्रिया नवंबर माह मे 19, 20 एवं 21 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 22, 23 एवं 24 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 नवंबर को वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। 28 नवंबर, शनिवार को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 28 को ही शाम 6 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के इस चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना तक की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

SOURCE: SARRAFA ASSOCIATION, VARANASI