मर्यादा फाउंडेशन द्वारा 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि, दिन रविवार को काशी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था मर्यादा फाउंडेशन द्वारा जलाली पट्टी, बरेका स्थित चौरा माता मंदिर परिसर में कुंवारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की संस्थापिका /राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू पांडेय 'अपराजिता' ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथी को 51 कुंवारी कन्याओं का पैर पखारकर, पैरों में आलता, चुनरी आदि से श्रृंगार कर,एवं हलवा,पुड़ी का भोग लगाने के साथ ही नारियल,कॉपी, पेन, बिस्किट, केला, फ्रूटी आदि विभिन्न प्रकार के उपहार देकर मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं की आरती कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती वंदना शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था निरंतर गरीब एवं असहाय लोगों के सेवा हेतु, पर्यावरण एवं जनहित के अनेकों कार्यक्रमों द्वारा जनसेवा के लिए संकल्पित है। कन्या पूजन में मुख्य रूप से संस्था की संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू पांडेय 'अपराजिता', अनुपमा श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, निर्मला श्रीवास्तव,अनुराधा यादव, वर्षा द्विवेदी, ऋचा शर्मा, भावना मिश्रा, नैना उपाध्याय, अंशिका श्रीवास्तव, अंजू पाठक, हेमा पाण्डेय सहित सभी सदस्यगण मौजूद थी। कार्यक्रम के अंत में एक साथ दुर्गा चालीसा का पाठ और माता रानी की आरती की गई।
SOURCE: MARYADA FOUNDATION, VARANASI


