Kashi ka News आलू सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न

 आलू सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भक्त शिरोमणि महंत आलू सिंह महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम मंडल द्वारा लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम 21 ब्राह्मणों को भोजन करने के बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 लोगों को भोजन कराया गया, वहीं लक्सा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में खाटू श्याम जी का देसी रंग बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाया गया जिनका भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सायं काल 6 बजे से भजन गंगा का आयोजन उनके मध्य पंकज तोदी ने किया। संयोजन में सुशील गाड़ोदिया, भगवती शर्मा, गोपाल अग्रवाल, जागृत गाड़ो दिया, पुनीत पागल, बाबा कृष्णा अग्रवाल श्रेयांश लोहिया, आदि लोगो ने सहयोग किया ।