Kashi ka News सुमेरूपीठ मे लोक कल्याणार्थ शतचंडी पाठ का आयोजन।

 सुमेरूपीठ मे लोक कल्याणार्थ शतचंडी पाठ का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। नवरात्र पर्व के चौथे दिन बुधवार को श्री शंकराचार्य महासंस्थानम, श्री काशी सुमेरूपीठ, डुमराव बाग कॉलोनी, अस्सी स्थित आश्रम परिसर में लोक कल्याणर्थ श्री शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां जगदंबा के उपासना का विशेष महत्व है। साधक इन नौ दिनों में माता की सात्विक, राजसी एवं तामसी विधीओं से आराधना करते है। गृहस्थ को आदि शाक्ति की विधी-विधान पूर्वक आराधना, पूजन व हवन करना चाहिए, क्योंकि कलयुग में गृहस्थो को भगवती एवं श्री गणेश की आराधना अतिशीघ्र फलदायी होती है। शंकराचार्य महाराज ने कहा कि भारत के दुश्मनों का संपूर्ण विनाश हो, देश का विकास व उन्नति हो एवं सनातन धर्म का विजय पताका विश्व मे लहराये तथा लोक कल्याण की कामना के साथ आश्रम परिसर में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नौ दिनो तक मां भगवती की उपासना एवं शतचंडी पाठ चल रहा है। मै मां आदिशक्ति से प्रार्थना करता हुँ की नवरात्रि का पर्व समस्त देशवासियों के लिए मंगलमय हो, सुख-शांति दायक हो।