Kashi ka News प्राचीन दुर्गा माता,रंगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान का वार्षिक श्रृंगार व भंडारा।

 प्राचीन दुर्गा माता,रंगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान का वार्षिक श्रृंगार व भंडारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर, रंगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित हरे कृष्ण तिवारी ने बताया कि विगत काफी वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ के पूर्णाहुति पर भव्य श्रृंगार एवं हवन आदि के उपरांत विजयादशमी को विशाल भंडारे का आयोजन सुबह 9 प्रारंभ होकर रात्रि पर्यंत चला जिसमें 20 से 25 हजार भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण कार्यक्रम में पुजारी पंडित हरे कृष्ण तिवारी, राधेश्याम मौर्य 'पहलवान', समाजसेवी संदीप मौर्य, पवन श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, अनिल प्रजापति, अजय कुमार बबलू विशेष सहयोग रहा।