Kashi ka News श्याम महोत्सव में बहेगी भजनों की रसधारा।

 श्याम महोत्सव में बहेगी भजनों की रसधारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 43वां श्री श्याम महोत्सव आगामी 25 अक्टूबर 2026 रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ मणि मंदिर के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम बाल मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव में देशभर के कई नामी गिरामी भजन गायक अपने सुरों से श्याम प्रभु की आराधना करेंगे। इस संदर्भ में बुधवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन मे बैठक आहूत की गई। संचालन संस्था के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू ने की।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व सम्मति से संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, श्याम बूबना, निखिल अग्रवाल निशु, शिवम शर्मा बनाए गए। श्याम बाल मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू, मंत्री अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 43वां श्री श्याम महोत्सव जगजीतन महाराज के सानिध्य में दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ मणि मंदिर के प्रांगण 25 अक्टूबर रविवार को प्रातः9 बजे से प्रभु इच्छा तक मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि त्रिदेव मंदिर के अध्यक्ष भरत सराफ होंगे, स्वाग्ताध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, ओंकार नाथ महेश्वरी, कमलनाथ अग्रवाल, पुरुषोत्तम जालान होंगे। सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया जाएगा। आचार्य संजय हजारी द्वारा 501 भक्तों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दोपहर में समाज की महिलाओं द्वारा गजरा उत्सव आयोजित किया जाएगा, उसके उपरांत प्रभु को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया जाएगा, तत्पश्चात स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजनों की रसधार बहायी जाएगी। कलाकारों में मुख्य रूप से जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, अभिषेक नामा, नवीन शर्मा, क्रतिने शर्मा, ऋषिकेश, कोलकाता से संजू शर्मा, मुंबई से रोहित शर्मा, वाराणसी स्थानीय मंडल श्री राणी सती, श्याम भक्त मंडल, श्री श्याम बाल मंडल आदि शामिल हैं। संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने बताया कि महोत्सव के लिए कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा भव्य सजावट कराई जाएगी, देशी-विदेशी फूलों से श्याम प्रभु की झूले पर विराजमान कर अलौकिक झांकी सजाई जाएगी। श्याम प्रभु को सवामणि का भोग लगाया जाएगा जो भक्तों में वितरण होगा तथा रात्रि में गंगा आरती की तर्ज पर प्रभु की आरती उतारी जाएगी। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्था के समस्त सदस्यगण शामिल रहे।