Kashi ka News दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह।

 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह।

रिपोर्ट : आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी में सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह व ट्रॉफी वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया जी ने कहा कि खेल दिव्यांगजनों को सर्वाधिक अवसर प्रदान करता है। खेल के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी उन्हें संबल प्राप्त होता है। प्रदेश खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी भाजपा अशोक चौरसिया जी ने कहा कि काशी सदैव से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ योगदान देता रहा है भाजपा सरकार में यह अपने उन्नत स्थिति में है। पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिता काशी में कराई जाएगी जो सामाजिक सहभागिता की मिसाल होगी। डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सभी स्तरों पर प्रयासरत है दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी आवश्यक होगा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि काशी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच की आयोजन हेतु संगठन प्रयासरत है। आयोज समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि काशी में यह आयोजन एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भविष्य में भी इस तरह के आयोजन सतत रूप से किए जाएंगे। समारोह में एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, स्वामी कृपानंद महाराज, अनिल शास्त्री, विमल जैन, रोशन द्विवेदी, अखिलेश यादव, प्रांजल अग्रहरि, शशि भूषण त्रिपाठी, रविकांत सिंह, शैलेश त्रिपाठी, संयोजक वीरभद्र सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी, गौतम जायसवाल, डॉ विजय यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तम ओझा, धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ सिंह ने किया। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया सभी मैच के मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों व विजेता और उपविजेता तथा शामिल अन्य चारों टीमों को नगद धनराशि एवं मेडल प्रदान किया गया।