फूलपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल देखने पहुंचे लाखों दर्शनार्थी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नवरात्र के महाष्टमी पर फूलपुर बाजार स्थित जय मां चौरा दुर्गा पूजा समिति, जय मां दुर्गा पूजा समिति तथा ग्रामीण क्षेत्र के जय मां मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में नवरात्र के महाअष्टमी तिथि पर दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लाखों की संख्या में भक्तगण और दर्शनार्थी मां आदिशक्ति दुर्गा-भवानी की मूर्ति और पंडालों की सजावट को देखने तथा मां के दर्शन को पहुंचे। आकर्षण का केंद्र रहा, भूत बंगला पंडाल तथा माता रानी की 20 फीट की कलात्मक प्रतिमा को दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतारें लगी रही। पुलिस प्रशासन और पुजा समिति के द्वारा भीड़ को नियंत्रित एवं शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करवाया जा रहा था। सभी पंडालों में महा प्रसाद का वितरण किया गया। सोशल मीडिया पर फूलपुर बाजार की भूत बंगला पंडाल छाया रहा।



