फन एंड जॉय क्लब द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सामाजिक संस्था फन एंड जॉय क्लब क्लब द्वारा करवा चौथ के पूर्व संध्या पर मंगलवार को गुरु बाग स्थित न्यू केसरी रेस्टोरेंट सभागार में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट तनुश्री अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब के सभी सदस्यों द्वारा डांडिया के साथ ही हाउजी एवं विभिन्न तरह के गेम तथा अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें करवा चौथ राखी अरोड़ा, प्रतिमा सिंह प्रथम, समता राजन द्वितीय व रजनी गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता हुई जिन्हे डांडिया क्वीन से सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ महोत्सव को मनाया। पैट्रन नेहा भारद्वाज एवं डायरेक्टर सुनीता भार्गव एवं कीर्ति मिश्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए विजेताओं मे पुरस्कार वितरण किया। संचालन प्रतिमा जायसवाल ने किया। महोत्सव में प्रेसिडेंट तनुश्री अग्रवाल, सचिव इंदू खंडेवाल एवं सुगंधा, सुलोचना, सुमन, संगीता गुप्ता, किरण पाठक, अलका पटेल आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
SOURCE: INFORMATION BY FUN AND JOY CLUB, VARANASI.



