Kashi ka News बरनवाल सेवा समिति द्वारा गरबा एवं डांडिया का आयोजन।

 बरनवाल सेवा समिति द्वारा गरबा एवं डांडिया का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति एवं बरनवाल नवयुवक संघ वाराणसी द्वारा नवरात्र के दशहरा पर्व पर अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोपाल व शीतल बरनवाल, मंत्री डॉ विनोद कौशिक, अध्यक्षा नीलू बरनवाल, चारो उपाध्यक्षा अमृता, सुषमा, निरमा व सिन्धु बरनवाल, मंत्री रंजना बरनवाल, कोषाध्यक्ष कीर्तन बरनवाल, युवक संघ अध्यक्ष विनोद बरनवाल, मंत्री व कोषाध्यक्ष शुभम व नवीन बरनवाल के संयोजन में शिवपुरवा स्थित ग्रैण्ड पैलेस में स्मिता बरनवाल के सफायर म्यूजियक बैण्ड के माध्यम से शानदार गरबा व डांडिया रास के कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुषमा कौशिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से आपसी संबंध मजबूत होते हैं व समाज में बरनवाल समाज के एकता का संदेश जाता है। इस कार्यक्रम में संरक्षकत्रय डॉक्टर नन्दलाल बरनवाल, अरुण कुमार बरनवाल, मोहनलाल बरनवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम बरनवाल, संरक्षिका व राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल, संरक्षिका व राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुषमा कौशिक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शोभिका बरनवाल, वन्दना, पुष्पा, पूनम, मृदुला बरनवाल, डॉक्टर नमिता बरनवाल, सूरज, उत्कर्ष बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहें। संचालन मोना बरनवाल ने व धन्यवाद ज्ञापन शशि बरनवाल ने किया।