Kashi ka News प्राचीन सिद्धपीठ कामरूप मठ में मां आदिशक्ति भगवती का विशेष अनुष्ठान।

 प्राचीन सिद्धपीठ कामरूप मठ में मां आदिशक्ति भगवती का विशेष अनुष्ठान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में प्राचीन बंगीय सिद्धपीठ काशी कामरूप मठ, दशाश्वमेध स्थित आश्रम परिसर में मां आदिशक्ति भगवती का नौ दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। आश्रम के पीठाधीश्वर, महंत स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि गुरु परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां आदिशक्ति की आराधना विधवत घट स्थापना परिसर में स्थित मां कामाख्या देवी मूर्ति के समक्ष कर आरंभ हुई है। विद्वान ब्राह्मण आचार्य प्रशांत कुमार शर्मा द्वारा इन नौ दिनों में चंडी पाठ, 10 महाविद्या का पूजन सहित अनेको धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा मां का उपासना चल रहा है। दशमी के दिन मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विदाई तथा दंडी स्वामी, साधु-संतों एवं भक्तगणों का विशाल भंडारा होगा जिसमें काशी के समस्त अखाड़े के आश्रमों के साधु-संत का आगमन होगा। आयोजित अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, भारत की उन्नति विकास के साथ सनातन धर्म के रक्षार्थ, विश्व शांति की कामना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत शुद्धानंद तीर्थ महाराज, आचार्य प्रशांत शर्मा समेत अनेको भक्तगण उपस्थित थे।