Kashi ka News एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन,ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन,ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरतापूर्ण करवाई के विरोध एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कचहरी परिसर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एनएसयूआई द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित था। कार्यक्रम से पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा एनएसयूआई के उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय को हाउस अरेस्ट किये जाने बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मुह पर काली पट्टी बांध कर निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखा और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए हाउस अरेस्ट अथवा प्रशासनिक दबाव का सहारा लेना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एनएसयूआई का संघर्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से लगातार जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद आंदोलन की आवाज को रोका नहीं जा सकता। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से गौतम शर्मा, रोशन यादव, नाज़िम, आदर्श सोनकर सहित अनेको कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।