Kashi ka News रमेश विश्वकर्मा ने फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की ली शपथ।

 रमेश विश्वकर्मा ने फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की ली शपथ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विगत दिनों व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले रमेश विश्वकर्मा को रविवार को फूलपर बाजार स्थित प्रसिद्ध चौरा माता मंदिर परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे व्यापार मंडल संरक्षक द्वारा अध्यक्ष पद का शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण के तत्पश्चात व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों ने रमेश विश्वकर्मा को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ अन्य उपहार भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि मै पूरे तन-मन-धन से सभी व्यापारियों की सेवा मे सदैव तत्पर रहुंगा तथा व्यापार मंडल की एकता, अखंडता, संप्रभुता को बनाए रखना और सभी के सुख-दुख में सदैव सहयोग करने और फूलपुर व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित हुँ। इस अवसर पर फूलपुर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यापारी गण उपस्थित थे।