Kashi ka News स्वतंत्र प्रत्याशी स्नातक चंद्रजीत सिंह यादव भव्य स्वागत से दिखे गदगद।

 स्वतंत्र प्रत्याशी स्नातक चंद्रजीत सिंह यादव भव्य स्वागत से दिखे गदगद।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव मे शिक्षा विभाग के विभिन्न उच्च पदों पर अपनी लंबी सेवाएं दे चुके और गाजीपुर के मूल निवासी स्वतंत्र प्रत्याशी चंद्रजीत सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी उम्मीदवारी और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि वे 2003-4 व 2012-13-14 में दो बार डीआईओएस रहे। एक महीना डायरेक्टर हिंदी संस्थान के रूप में तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों व मंडलों में डिप्टी डायरेक्टर और प्रभारी डीडी के पदों पर कार्य किया तथा वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज और लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। चुनाव प्रचार का मुख्य केंद्र शिक्षा, शिक्षक और नौजवानों के अधिकार होंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को आजीविका के लिए सम्मानजनक मानदेय मिले, पुरानी पेंशन योजना बहाल हो, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता मिले, इन सभी मुद्दों पर हमारा विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि सिटीजन चार्टर एक्ट लागू हो चुका है, हर समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से होना चाहिए। नियम, कानून के तहत जनता की आवाज सदन मे उठाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी राजनीतिक दल के बहकावे में आने के बजाय एक स्वतंत्र प्रत्याशी का समर्थन करें और अपनी स्वतंत्रता का लाभ लें। इस दौरान वाराणसी में हुए भव्य स्वागत से प्रत्याशी चंद्रजीत सिंह यादव गदगद दिखे।