Kashi ka News डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

 डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर के निर्वाचन वेयरहाउस में रखी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कंट्रोल रूम, बिजली आपूर्ति और खिड़की-रोशनदानों की सुरक्षा परखी। बाहरी सुरक्षा की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती देखी। इस दौरान एडीएम प्रशासन पंकज कुमार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

SOURCE: DISTRICT ADMINISTRATION VARANASI.