अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का मासिक बैठक संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महानगर समिति की मासिक बैठक सिगरा स्थित महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक मे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला तथा संगठन महामंत्री संजय दुबे, अशोक सिंह महामंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत, अर्जुन कुमार मौर्य प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के द्वारा आगामी योजनाओं, संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित से संबंधित जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक गति प्रदान करने के साथ ही राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत काशी महानगर की विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों में नियमित श्री हनुमान चालीसा पाठ तथा संपूर्ण भारत में 25 लाख हिन्दू परिवार से संपर्क अभियान के द्वारा हिन्दू समाज का एकत्रीकरण करने के विषय को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। दिनेश चौरसिया को राष्ट्रीय व्यापार परिषद का महानगर अध्यक्ष, योगी आलोक शुक्ला को राष्ट्रीय बजरंग दल काशी महानगर का उपाध्यक्ष एवं शिवम सिंह को राजातालाब ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी ने किया। बैठक में रवि केसरी श्रवण कुमार मौर्य हरिनाथ सिंह रिंकू देवांशी ईश्वर दयाल सिंह सेठ शंकर सेठ मनोज विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


