Kashi ka News महमूरगंज में भारतीय ज्योतिष केन्द्र लोमश एस्ट्रो का हुआ भव्य उद्घाटन।

 महमूरगंज में भारतीय ज्योतिष केन्द्र लोमश एस्ट्रो का हुआ भव्य उद्घाटन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित बिरदोपुर में मंगलवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर भारतीय ज्योतिष की प्राचीन परंपरा के केंद्र लोमश एस्ट्रो का भव्य शुभारंभ श्री कुल पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्रनाथ महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोमश एस्ट्रो के अधिष्ठाता काशी के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ पं प्रकाश मिश्र ने बताया कि भारतीय ज्योतिष परम्परा में महर्षि लोमश का स्थान सर्वोपरि है। उनकी ज्ञान परम्परा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से लोमश एस्ट्रो के इस केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यहां पर ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के साथ साथ पौराणिक हस्त लिखित कुंडली, जन्म कुंडली विश्लेशण, ग्रह दोष निवारण, ग्रह शांति एवं विशेष उपाय, सन्तान सुख, धन समृद्धि एवं सफलता, वास्तु दोष निवारण, वास्तु पूजा एवं यंत्र साधना आदि उपाय किये जायेंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्रीकुल पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्रनाथ महाराज जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पं प्रकाश मिश्र व पं आदित्य मिश्र ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बद्रीनाथ मिश्र, अभिषेक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रमोद पांडेय, उत्कर्ष केसरवानी, वेद प्रकाश मिश्र, तिलक गुप्ता, दीपांजलि मिश्र, रितु बागलावार, महेंद्र पांडे एडवोकेट, आशीष त्रिपाठी, नारायण राय, ईशान रस्तोगी, सुनील मिश्रा सहित अनेक गणमान्य मान्य लोग उपस्थित थे।

SOURCE:  LOMASH ASTRO KENDRA KE UDGHATAN SAMAROH SE, MAHMOORGANJ.