Kashi ka News महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मांगा अखंड सौभाग्य।

 महिलाओं ने एक -दूसरे को सिंदूर लगाकर मांगा अखंड सौभाग्य।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। माता लक्ष्मी दुर्गा पूजा नवयुवक समिति नवापुरा के पंडाल में रविवार को अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के उपरांत पारंपरिक सिंदूरदान कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। सन् 1990 से प्रारंभ हुए इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर विधि-विधान से सिंदूरदान की रस्म निभाई। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सिंदूरदान की यह परंपरा नारी शक्ति, सुहाग, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, किशोर सेठ, अरूण सिंह, शुभम पटेल, पप्पू यादव, प्रकाश सेठ सहित अन्य सदस्यों ने आगंतुकों का स्वागत किया।