Kashi ka News भाविप ने प्रभुजनों के साथ किया हवन-पूजन।

 भाविप ने प्रभुजनों के साथ किया हवन-पूजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा का पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु संकल्पित के क्रम में पर्यावरण संरक्षण भाविप काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक पर्यावरण की रेणुका सिंह व महामना शाखाध्यक्ष डॉ बी एन रॉकी द्वारा मण्डुवाडीह स्थित मांडवी तालाब को पर्यावरण संरक्षण हेतु सुसज्जित किए जा रहे संकल्प के कारण इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नीलकण्ठ शाखा द्वारा भी प्रातः पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के ‘रक्त बैंक’ के विभागाध्यक्ष डॉक्टर रमेश चन्द्र रॉय जी व उनके टीम के संरक्षण में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल द्वारा 62वाँ रक्तदान किया गया। तत्पश्चात् पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व का श्रेष्ठतम कर्म यज्ञ/हवन का कार्यक्रम अपनाघर आश्रम, सामने घाट (गढ़वाघाट रोड), मलहिया, वाराणसी प्रभु जी लोगों के साथ किया गया व भोजन प्रसादी का वितरण हुआ।