मां गंगा के गोद मे भारतीय वायुसेना ने दिखाया शौर्य।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पावन नगरी काशी के 'नमो घाट' पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर एक ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। वायु सेना के जांबाज़ वीरों ने अपनी अद्भुत कलाबाजियों से माँ गंगा के आँगन को शौर्य के रंगों से भर दिया। इस भव्य एवं अविस्मरणीय पल के साक्षी बने काशी के लोकप्रिय सांसद, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा साथ में राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारीगण, मंत्री, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जन-मानस उपस्थित रहे। भारत की रक्षा शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का यह संगम हर भारतवासी के हृदय को गर्व से भर देने वाला है।
SOURCE: INDIAN AIR FORCE & INFORMATION BY BJP KASHI KSHETRA



