Kashi ka News महानगर युवा कांग्रेस का रचनात्मक प्रदर्शन, ईवीएम लेकर भागते ज्ञानेश कुमार को बनाया बंधक।

 महानगर युवा कांग्रेस का रचनात्मक प्रदर्शन, ईवीएम लेकर भागते ज्ञानेश कुमार को बनाया बंधक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को छित्तुपुर गेट, बीएचयू के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी तथा बनारस लोकसभा चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने उन्होंने कहा कि महानगर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में ज्ञानेश कुमार के विरोध में रचनात्मक तरीके से किया गया यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को जनता के सामने रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और मतदाता के मत की विश्वसनीयता हर हाल में कायम रहनी चाहिए।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं।वाराणसी में चुनाव परिणाम को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के सवालों की जांच होनी चाहिए तथा बनारस का चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराया जाना चाहिए। हाल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भी वाराणसी चुनाव को लेकर इसी तरह की मांग उठाई गई थी।लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल पैदा होते हैं तो उन सवालों का जवाब देना संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत दुर्भावना से नहीं, बल्कि चुनावी पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रही है इसलिए कांग्रेस की मांग है कि वाराणसी लोकसभा चुनाव से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए और यदि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग और बनारस लोकसभा चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केसरी ने किया उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों को रचनात्मक तरीके से जनता के सामने रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता के मत की विश्वसनीयता और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी, ओमशंकर शुक्ला, विकास सिंह, मुरारी यादव, रोहित दुबे, सुमन आनंद, शांतनु, जमाल अहमद, शिवम, अंकित तिवारी, सूरज यादव, आयुष पटेल, प्रियदर्शन मीना, गुलशन यादव, निक्सन भारती, प्रिंस साहू, विवेक राजपूत, आलोक यादव, वैभव केशरी आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी तथा बनारस लोकसभा चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति को ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर ईवीएम मशीन लेकर भागते हुए दिखाया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे रस्सी से पकड़कर बांध दिया। इस रचनात्मक प्रदर्शन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपने विरोध को प्रतीकात्मक रूप से दर्ज कराया।