मंदिर फैशन नही है,आस्था और मर्यादा का केंद्र है- दिलीप सिंह
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मंदिर केवल दर्शन-पूजन का स्थान ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, धर्म और संस्कृति का केंद्र होता है। जहाँ दर्शन का महत्व है, वहीं मंदिर में परिधान की मर्यादा का भी उतना ही महत्व है। आज चिंता का विषय है कि मंदिर धीरे-धीरे परिधान और फैशन का केंद्र बनते जा रहे हैं, जबकि मंदिर में जाते समय विशेषकर महिलाओं का परिधान मर्यादित और संस्कारयुक्त होना चाहिए। इसी गंभीर विषय पर आज शिव बारात समिति का प्रतिनिधि मंडल काशी विश्वनाथ मंदिर के डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण मिला। यह कोई पाबंदी नही, बल्कि हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान है , समिति ने कहा की मंदिर दर्शन के लिए समिति ड्रेस कोड की बात नहीं कर रही लेकिन मर्यादित ड्रेस के लिए मंदिर प्रशासन से निवेदन करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के दिलीप सिंह, कमल कुमार सिंह, शम्मी खत्री, संजय अग्रवाल, डॉ एस के खन्ना, मनीष मिश्रा, विवेक शुक्ला आदि थे।
SOURCE: INFORMATION BY SHIV BARAT SAMITI, VARANASI.



