Kashi ka News श्याम महोत्सव में बही भजनों की रसधारा।

 श्याम महोत्सव में बही भजनों की रसधारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 43 वां श्री श्याम महोत्सव जगजीतन महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ (मणि मंदिर) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम बाल मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव में देशभर के कई नामी गिरामी भजन गायक अपने सुरों से श्याम प्रभु की आराधना की। इससे पूर्व प्रातः 7 बजे संस्था के संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक हुआ। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम संयोजक श्याम बुबना, निखिल अग्रवाल निशु, शिवम शर्मा, कृष्ण कुमार काबरा, नीरज महर्षि के नेतृत्व मेंआचार्य संजय हजारी द्वारा 501 भक्तों के साथ सुंदरकांड का पाठ पढ़ा गया। दोपहर 12:30 बजे गजरा उत्सव कृतिका अग्रवाल के नेतृत्व में राधा कृष्ण की जिवन्त क्षाकी के साथ समाज की महिलाएं सज धज कर नाचते-गाते प्रभु को मंगल गीत गायाऔर प्रभु को 56 भोग चढ़ाया, भक्तों में वितरण किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ, स्वागताध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, संस्था के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, ओंकार नाथ माहेश्वरी, कमल अग्रवाल, पुरुषोत्तम जालान, महेश चौधरी ने संयुक्त रूप से श्याम प्रभु की ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्थानीय मंडलो के कलाकारों के साथबाहर से आए कलाकार जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, क्रतिनेय शर्मा, अभिषेक नामा, ऋषिकेश, कोलकाता से संजू शर्मा, मुंबई से रोहित शर्मा, वाराणसी से अनुप सराफ, कृष्णा दाधीच, श्याम सुंदर गाड़ोदिया सहित स्थानीय मंडल श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल, श्री श्याम मंडल,के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजन का रसपान भक्तों को कराया। भजनों पर महिलाएं पुरुष बच्चे झूमते गाते रहे। कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा देसी और विदेशी सफेद फूलों से प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई गई। जिसमें सफेद घोड़े के रथ में प्रभु विराजमान हुए साथ ही दुर्गा जी, गणेश जी, शंकर जी, हनुमान जी विराजमान हुए। शरद पूर्णिमा पर चांद सा मंडप जैसा खाटू श्याम का दरबार लग रहा था। रात्रि में प्रभु की आरती उतारी गई। संयोजन में श्री श्याम बाल मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान एवं मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे।

SOURCE: INFORMATION BY SHREE SHYAM BAAL MANDAL, VARANASI