मानवाधिकार सहायता संघ की प्रदेश अध्यक्ष बनी पूजा मिश्रा
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। विश्व में मानव के अधिकारो के हनन व संगठन प्रचार-प्रसार के लिए मानवाधिकार सहायता संघ-भारत के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस एस भारत ने महिलाओं एवं गरीबों के लिए कार्य करने वाली काशी की प्रसिद्ध समाजिक संस्था इंक्रेबेट फाउंडेशन की अध्यक्ष व समाज सेविका पूजा मिश्रा को उत्तर प्रदेश नारी शक्ति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि आपसे आशा की जाती है की आप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए मानवाधिकार सहायता संघ के नियमों का पालन करेंगी। दुनिया में संघ का व भारत का संदेश देंगी व आप अपने पद के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगी और संगठन की गोपनीयता बनाए रखेंगी। तथा यह शुभकामना करते है की आप देश की रक्षा के लिए समर्पित होकर अपने देश तथा विश्व समाज को एकजुट करने एवं सुरक्षा प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करेंगी। अब आप पूरे प्रदेश में टीम गठित करके संगठन को मजबूत करें और आगे बढायें। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूजा मिश्रा ने अपने दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


