भाजपा पिछडा वर्ग की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी का सुनिती सिंह ने किया स्वागत।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा स्वर्णकार समाज की बेटी ज्योति सोनी को उत्तर प्रदेश भाजपा पिछडा वर्ग का प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महिला टीम की सक्रिय सदस्य, समाजिक संस्था स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महानगर अध्यक्ष एवं काशी प्रसिद्ध समाज सेविका सुनिती सिंह अपनी महिला टीम के साथ रविवार को वाराणसी स्थित नवनियुक्त महामंत्री ज्योति सोनी के आवास पर पहुंच कर ज्योति सोनी को अंग वस्त्र ओढाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा उन्हें भाजपा संगठन द्वारा दिये गए नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर र मुख्य रूप से सुनिती सिंह, आरती सेठ, रंजीता सेठ सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।


