Kashi ka News भाविप द्वारा गुरु वन्दन, छात्र अभिनन्दन समारोह।

 भाविप द्वारा गुरु वन्दन, छात्र अभिनन्दन समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने राष्ट्रीय प्रकल्प बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत चार प्रमुख बालिका विद्यालयों के मध्य हुए अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आई हुई छात्राओं के मध्य भारत को जानो प्रतियोगिता को मौखिक रूप से प्रश्नमंच का आयोजन जैतपुरा स्थित 'ए स्कूल ऑफ गुरुकुल' में वरिष्ठ वर्ग के क्विज मास्टर विद्यालय प्रबन्धक व पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय व प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल एवं कनिष्ठ वर्ग में क्विज मास्टर शाखा सदस्य घनश्याम सिंह द्वारा भारत के बारे में भारतीय धर्म एवं संस्कृति के साथ साथ इतिहास, राजनीति एवं संविधान, भूगोल व अर्थ व्यवस्था, साहित्य, खेलकूद, विविध, सामयिक घटनाक्रम आदि पर मौखिक प्रश्नोत्तरी करते हुए वरिष्ठ वर्ग में सुधाकर महिला इण्टर कालेज प्रथम, रानी मुरार बालिका इण्टर कालेज ने द्वितीय व कुमारी कन्या बालिका इण्टर कालेज तृतीय रही। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में रानी मुरार बालिका इण्टर कालेज प्रथम, सुधाकर महिला इण्टर कालेज (अंग्रेजी) द्वितीय व कुमारी कन्या बालिका इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रही । यह प्रतियोगिता शाखा स्तर पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को मंचासीन कराने के पश्चात् माँ भारती व परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वन व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के साथ हुआ । तत्पश्चात् आगंतुकों का स्वागत घनश्याम सिंह ने फटका ओढ़ाकर किया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए विषय स्थापना रखा। रवि प्रकाश जायसवाल ने प्रश्नमंच के नियम बताते हुए मौखिक प्रश्नमंच को वरिष्ठ वर्ग से आरम्भ किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व विजयी विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय का मोमेंटो प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को कराने में प्रान्तीय मार्ग दर्शक मण्डल से (महामना शाखा) के रवि प्रकाश जायसवाल, प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) पंकज पटेल, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, मानद सदस्य विष्णु दयाल सेठ व शाखा गतिविधि सहसंयोजक (पर्यावरण) उमा शंकर जायसवाल, घनश्याम सिंह के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या रोज़ी जायसवाल सहित विद्यालय के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित तीन वरिष्ठ शिक्षिकाओं व एक वरिष्ठ शिक्षक का सम्मान मोमेंटो देकर एवम् कक्षा दस व नौ के प्रथम आए चार छात्रों व एक छात्रा का मेडल पहनाकर शाखाध्यक्ष द्वारा सम्मान करते हुए छात्रों को गुरुजनों के प्रति सम्मान के लिए राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन का कार्यक्रम भी कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन कमल कुमार सिंह ने दिया व राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

SOURCE: INFORMATION BY BHARAT VIKAS PARISHAD NILKANTH SHAKHA.