प्रतिभाओं को मंच देकर उनके सपनों को उड़ान दे रही हैं मिसेज एशिया सच्चदेवा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें अपने सपनों की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से जुड़ी प्रतिभाओं की उपलब्धियां अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में टीटीएफ फाउंडेशन से जुड़ी सोनाली कुमारी ने वाराणसी में आयोजित 'सेलिब्रिटी चॉइस विनर' का खिताब अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित सेलिब्रिटी अवार्ड शो सीजन-45 एवं प्लास्टिक फ्री इंडिया प्रतियोगिता में करीब 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सोनाली ने विनर का ताज हासिल किया। सोनाली की इस सफलता के पीछे उनके परिवार के साथ-साथ मिसेज एशिया विजयता सचदेवा का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। सोनाली ने स्वयं अपनी सफलता का श्रेय मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को देते हुए कहा कि उन्हें मॉडलिंग, टाइटल और बड़े मंचों की दुनिया को समझने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन ने सोनाली के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें अपने सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यदि मिसेज एशिया विजयता सचदेवा उनके जीवन में मार्गदर्शक बनकर नहीं आतीं और उन्हें इस क्षेत्र के बारे में प्रोत्साहित नहीं करतीं, तो शायद वह आज इस मंच तक नहीं पहुंच पातीं। मिसेज एशिया विजयता सचदेवा इसी सोच के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही हैं। सोनाली कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए आयोजक मल्लिका-ए-अवध की श्वेता तिवारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।


