उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा कन्या पूजन व फलाहार वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा रामापुरा स्थित डायमंड भवन में कन्या पूजन एवं फलाहार उत्सव मे रोरी, अक्षत, महावर लगाकर एवं चुनरी पहना कर 108 कन्याओं का पुजन संस्था के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कन्याओं का आशीर्वाद लिया गया और विश्व में अमन चैन एवं भारत की सद्भावना एकता बनाऐ रखने के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुस्लिम महिलाओं में परवाना बेबी, इशरत जहां लाडली एवं स्वीटी वर्मा ने कन्याओं का पूजन एवं आरती उतार कर मां से आशीर्वाद मांगी। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रमजान अली, डॉ राजेश गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, मनोज वर्मा मन्नू, प्रेमदीप तिवारी, शकील अहमद जादूगर, किशन यादव, दीपक वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
SOURCE: UTTAR PRADESH BHAICHARA COMMITE



