संयुक्त श्रीमाली महासभा ने सेवापुरी मे पदाधिकारीयों को किया मनोनीत।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। संयुक्त श्रीमाली महासभा, वाराणसी जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी (बबलू), जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस दौरान विक्रम श्रीमाली को विधानसभा महामंत्री, विक्की श्रीमाली को संगठन मंत्री, रामू श्रीमाली को उपाध्यक्ष तथा गोपाल श्रीमाली, पप्पू श्रीमाली को पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विक्रम श्रीमाली ने कहा कि वे समाज की एकता, उत्थान एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और समाजसेवा में बढ़-चढ़कर योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी (बबलू ), जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि सभी समाज को संगठित करने और महासभा को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
SOURCE: SANYUKT SRIMALI MAHASABHA.



