Kashi ka News भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी।

 भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विजयादशमी के उपलक्ष्य में दशहरा पर्व को संरक्षक राकेश मौर्य व शाखा गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता की विभा मौर्य के संयोजन में करौंदी चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्राचीन शिव मंदिर के समीप रावण व मेघनाद का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में शाखा गतिविधि संयोजक पर्यावरण के सुनील अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में अच्छे हवन सामग्री, आम के लकड़ी व गो-घृत का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके लिए इन पुतलों में बांस व दुष्परिणाम वाले पटाखाओं का उपयोग नहीं किया गया है। कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, गतिविधि सह संयोजक पर्यावरण के उमा शंकर जायसवाल सहित अनेकों बच्चे व नागरिकगण उपस्थित रहें।

SOURCE: BHARAT VIKAS PARISHAD NILKANTH SHAKHA