प्रो दिवाकर खरे को मिला 'लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस'।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। 2 अक्टूबर लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन द्वारा प्रोफेसर दिवाकर खरे को "लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, कई संस्थाओं को शून्य से शिखर तक पहुँचाने और अपनी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनने के लिए दिया गया।


