कबीर रोड व्यापार मंडल ने मिष्ठान बांटकर, दीपावली की दी बधाई।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणासी। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी कबीर रोड व्यापार मण्डल ने अपने सभी सदस्यो, व्यापारियो को दिपावली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाए, बधाई के साथ ही मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश पाण्डेय ने समस्त व्यापारीयो को दीपावली का पर्व उल्लासपूर्ण माहौल मे मनाने की शुभकामनाए देते हुये कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के व्यापार मे उत्तरोत्तर उन्नती के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की भी भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करते है।
इस अवसर पर रामकटोरा तिराहा, कबीर रोड, सेनपुरा, चौछटंवा, पीपलानी कटरा, कबीरचौरा, पीयरी रोड इत्यादि क्षेत्र के दुकानदारो, व्यापारियो के साथ ही प्रतिष्ठित नागरिको से सम्पर्क करके शुभकामनाए, बधाई प्रेषित करने के साथ ही मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे कबीर रोड व्यापार मण्डल के सनी जौहर चैयरमैन, कीर्ति प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष, सविता सिंह, अनुभव जायसवाल, शरद श्रीवास्तव, सोहनलाल चौरसिया, विष्णु अग्रवाल, राम बाबू, शंकर यादव आदि ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी।
SOURCE: INFORMATION BY KABIR ROAD VYAPAR MANDAL.






